Iran America War: US के रक्षा सचिव, पीट हेगसेथ ने कहा- अब तक हमने पूरे ईरान और उसके सैन्य बुनियादी ढांचे में 7000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. यह कोई छोटी-मोटी कार्रवाई नहीं है. आज का हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा.
ईरान की क्षमताएं लगातार कम हो रही हैं: अमेरिका
अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा- हमारी क्षमताएं लगातार बढ़ रही हैं. जबकि ईरान की क्षमताएं लगातार कम हो रही हैं. ईरान का हवाई सुरक्षा तंत्र पूरी तरह से तबाह हो चुका है. ईरान का रक्षा औद्योगिक आधार- यानी वे फैक्ट्रियां और उत्पादन लाइनें जो उनके मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों को बढ़ावा देती हैं. बड़े पैमाने पर नष्ट हो रही हैं. हमने उनके सैकड़ों रक्षा औद्योगिक ठिकानों पर सीधे हमले किए हैं. नई बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की उनकी क्षमता को शायद सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है.
US Secretary of Defence, Pete Hegseth, says, “To date, we’ve struck over 7,000 targets across Iran and its military infrastructure. That is not incremental. That is an overwhelming force applied with precision. And again, today will be the largest strike package yet, just like… pic.twitter.com/Z2IdSiEzuA
— ANI (@ANI) March 19, 2026
अमेरिका ने ईरान के 120 से ज्यादा जहाजों को तबाह कर दिया है
अमेरिकी रक्षा सचिव ने बताया- हमने ईरान की नौसेना के 120 से ज्यादा जहाजों को नुकसान पहुंचाया है या डुबो दिया है. और भी कई जहाजों को हुए नुकसान का आकलन अभी बाकी है. उनकी पनडुब्बियां, जिनकी संख्या कभी 11 हुआ करती थी, अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं. उनके सैन्य बंदरगाह पूरी तरह से पंगु हो चुके हैं.
ईरान पर अमेरिका ने 5000 पाउंड के पेनेट्रेटर हथियार गिराया
ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया- US CENTCOM अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल करने की योजना पर कायम है. हर दिन, हम ईरानी क्षेत्र के और भी अंदर तक हमले कर रहे हैं. ईरान पर 5000 पाउंड के पेनेट्रेटर हथियार गिराया गया. इस हथियार को कंक्रीट या चट्टानों को भी भेदने वाला बनाया गया है.
The post ईरान पर आज सबसे बड़ा हमला करेगा अमेरिका, US रक्षा सचिव बोले- अब तक 7000 से ज्यादा ठिकाने तबाह appeared first on Naya Vichar.
