Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सियोस के साथ बातचीत में कहा- ईरान में टारगेट करने के लिए प्रैक्टिकली कुछ भी नहीं बचा है. ट्रंप ने आगे कहा- वहां युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा.
जब चाहूं युद्ध खत्म हो जाएगा : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्सियोस के साथ करीब 5 मिनट तक बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा- मैं जब चाहूं ईरान के साथ जंग खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा- ईरान के सैन्य ठिकानों और लक्ष्यों पर बड़े हमले हो चुके हैं. केवल कुछ टारगेट बच गए हैं.
U.S. President Donald Trump told Axios on Wednesday that there’s “practically nothing left” to target in Iran and that the war there will end “soon.”: Reuters
— ANI (@ANI) March 11, 2026
ईरान ने ट्रंप को धमकी दी
युद्ध समाप्त करने के ट्रंप के दावे के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकी दी है. ईरान के एक टॉप सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी ने कहा- ईरान जैसा बलिदानी राष्ट्र तुम्हारी खोखली धमकियों से नहीं डरता. तुमसे बड़े भी ईरान को खत्म नहीं कर सके. सावधान रहें, कहीं खुद आपका सफाया न हो जाए. ईरान अधिकारी का बयान ट्रंप के उस धमकी के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल का प्रवाह रोका तो वह ईरान पर बीस गुना अधिक भीषण हमला करेंगे.
ईरान कर रहा ताबड़तोड़ हमला
ईरान ने अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों के बीच फारस की खाड़ी में मर्चेंट शिप पर हमला किया. जिसमें एक शिप हिंदुस्तान आ रहा था. इसके अलावा ईरान ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया. ईरान के दो ड्रोन दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गिरे.
ये भी पढ़ें: देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- मांग के अनुसार पर्याप्त भंडार
होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: हिंदुस्तान आ रहे थाई झंडे वाले जहाज पर मिसाइल हमला, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
क्या जिंदा हैं ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई? इस सवाल के पीछे की 3 बड़ी वजह
The post ‘ईरान में टारगेट करने के लिए कुछ भी नहीं बचा’, ट्रंप का दावा- जल्द खत्म हो जाएगा युद्ध appeared first on Naya Vichar.
