US Iran Peace Talks: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शांति वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग-अलग बैठक की. उसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच सीधी वार्ता शाम को शुरू हुई. जो करीब 4 घंटे तक चली. दोनों पक्ष तनाव बढ़ने के बाद पहली बार आमने-सामने बैठे.
एक और दौर की हो सकती है वार्ता
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की प्रशासनी समाचार एजेंसी नूरन्यूज ने वार्ताकारों के करीबी एक सूत्र के हवाले से बताया है कि बातचीत का एक और दौर आज रात या कल होगा.
होर्मुज पर अड़ा ईरान
वार्ता के दौरान ईरान होर्मुज को लेकर अड़ा रहा. उसने कहा- हमारी अनुमति के बिना कोई भी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजर सकता. उसने होर्मुज से युद्धपोत के गुजरने के अमेरिकी दावों को भी खारिज कर दिया. जबकि ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया और बताया- होर्मुज को खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है. उन्होंने कहा- हम अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य देशों समेत दुनियाभर के देशों के हित में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं.
ईरान-अमेरिका लिखित संदेश के लिए तैयार
ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार- इस्लामाबाद में घंटों की बातचीत के बाद ईरान-अमेरिका की विशेषज्ञ टीमें लिखित संदेशों के आदान-प्रदान पर आ गईं.
ईरान के आतंकी शासन के खिलाफ जारी रहेगी जंग : इजराइल
अमेरिका और ईरान शांति वार्ता के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, मेरे नेतृत्व में इजराइल, ईरान के आतंकी शासन और उसके गुर्गों से लड़ना जारी रखेगा.
Israeli PM Benjamin Netanyahu tweets, “Israel under my leadership will continue to fight Iran’s terror regime and its proxies, unlike Erdogan who accommodates them and massacred his own Kurdish citizens.” pic.twitter.com/iqKLZP71lP
— ANI (@ANI) April 11, 2026
अमेरिका ने दो नौसैनिक विध्वंसक पोत के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का किया दावा
अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार उसके दो नौसैनिक विध्वंसक होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरे. जबकि ईरान की प्रशासनी मीडिया ने पहले दावा किया था कि ईरान ने जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहे एक अमेरिकी सैन्य जहाज को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.
ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने न्यूजनेशन के साथ बातचीत में कहा- उन्हें नहीं पता कि ईरान के साथ बातचीत कितनी सफल हो सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि क्या ईरान युद्ध का समाधान निकालने के बारे में ईमानदारी से काम कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को पता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में कहां-कहां बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं और सेना उन्हें हटाने के लिए उपकरण ला रही है.
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं. उनके साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और पश्चिम एशिया के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी हैं.
ईरानी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल
ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलीबाफ कर रहे हैं और इसमें विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ-साथ अन्य नेता भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: शांति वार्ता में ईरान ने लेबनान का मुद्दा उठाया, कहा- इजराइल को सीजफायर के लिए मजबूर करे अमेरिका
20,000 टन LPG लेकर हिंदुस्तान आ रहा जहाज जग विक्रम, होर्मुज स्ट्रेट किया पार
15,400 टन LPG लेकर हिंदुस्तान पहुंचा ग्रीन आशा
ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना
NATO पर फिर भड़के ट्रंप, कहा- जरूरत के वक्त अमेरिका का नहीं दिया साथ
ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना
Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर
ईरान-इजराइल टेंशन: शांति वार्ता की तैयारी कर रहा पाकिस्तान कहीं बन न जाए पोपट, दो दिनों की छुट्टी
Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर
लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य किया बंद, युद्ध-विराम खतरे में
इजरायल के 40 साल के सबसे बड़े हमले में 1500 मौतें: जानें US-ईरान युद्धविराम के बावजूद क्यों जल रहा लेबनान
शांतिवार्ता के लिए शर्तों में फंसे हैं ईरान और अमेरिका, अविश्वास के माहौल में हो सकती है शटल डिप्लोमेसी
The post ईरान होर्मुज पर अड़ा, जंग खत्म करने के लिए तैयार नहीं इजराइल, इस्लामाबाद में 4 घंटे की शांति वार्ता में जानें क्या-क्या हुआ appeared first on Naya Vichar.
