Hot News

ईशान के तूफान के बाद प्रफुल का कहर, हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में सोमवार को हैदराबाद और राजस्थान के बीच रोमांचक मुकाबला स्पोर्ट्सा गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई. आरआर की टीम 19 ओवर में ही सिमट गई.

डेब्यू मैच में प्रफुल हिंज ने बरपाया कहर

नागपुर के प्रफुल हिंज ने अपने पहले आईपीएल मुकाबले में घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए. हिंज ने पहले ओवर में तीन विकेट चटकाए. उन्होंने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को शून्य पर आउट किया. फिर चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर दिया. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हिंज ने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को अपना तीसरा शिकार बनाया. रियान पराग को 4 के निजी स्कोर पर अपना चौथा शिकार बनाया.

ईशान किशन ने स्पोर्ट्सी तूफानी पारी

हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रनों की विस्फोटक पारी स्पोर्ट्सी. उनकी अर्धशतकीय पारी के दम पर एसआरएच ने 216 रन का स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाया. उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और तीन छक्के जमाए. एसआरएच की ओर से ट्रैविस हेड 18, नीतीश कुमार रेड्डी 28, सलिल अरोरा नाबाद 24 रन बनाए. अभिषेक शर्मा का बल्ला आज नहीं चला और पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए.

The post ईशान के तूफान के बाद प्रफुल का कहर, हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top