Hot News

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते दो चोर धराये

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के संतनगर निवासी संजय साह के पुत्र सोनू कुमार ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते दो चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ कर सदर थाना पुलिस को सुपुर्द कर उसके खिलाफ सदर थाना में आवेदन दिया. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह सराही स्थित आजाद इंटरप्राइजेज में काम करते हैं. बीते दिनों जब वह सराही पहुंचे तो देखा कि उनके कैंपस में लगी ई रिक्शा की बैटरी चोरी हो गयी है. साथ ही अन्य सामान की भी चोरी हुई है. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की तलाश की. जहां उन्होंने देखा कि सराही मोहल्ले के ही पुलकित साह के पुत्र प्रकाश कुमार और नंदलाल साह के पुत्र अंजनी कुमार उनके कैंपस की दीवार फांद कर घुसे थे. वे दोनों ई रिक्शा की ओर पहुंचे थे. जिसके बाद वे लोग बैटरी चोरी कर पीछे के रास्ते से निकल गये थे. ऐसे में जब उन्हें दोनों को दबोचा गया तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गयी. जिसे अन्य लोगों के सहयोग से पकड़ कर सदर थाना पुलिस को सुपुर्द किया था. आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया. ……………………………………… छह लीटर देसी चुलाई शराब बरामद सहरसा. सदर थाना की गश्ती पुलिस टीम ने स्थानीय हिंदुस्तानीय नगर बटराहा वार्ड नंबर 26/35 स्थित टीन चदरे के एक कैंपस से 6 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया. हालांकि, धंधेबाज भागने में सफल रहे. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उक्त जमीन सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी स्व उपेंद्र यादव के पुत्र राजेश यादव की थी. जिसकी देखरेख के लिए उन्होंने हिंदुस्तानीय नगर बटराहा वार्ड नंबर 26/35 निवासी शिबू चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी को दे रखा था, लेकिन दीपक चौधरी उक्त जमीन पर शराब का अवैध कारोबार शुरू कर दिया था. जहां से छापेमारी में 6 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. भागे हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. …………. 43 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद सहरसा. सदर थाना गश्ती पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर हिंदुस्तानीय नगर बटराहा वार्ड नंबर 26/35 निवासी स्व सुकन चौधरी के पुत्र अजय चौधरी को गिरफ्तारी किया. जिनकी निशानदेही पर उनके घर में मिट्टी के नीचे दबा कर रखे गये कुल 43 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि हिंदुस्तानीय नगर निवासी अजय चौधरी की गिरफ्तारी हुई थी. उनकी निशानदेही पर उनके घर की दीवार से सटी जमीन की मिट्टी को खोदा गया तो मिट्टी के नीचे दबा कर रखे गए 180 एमएल के 28 बोतल और 375 एमएल के 15 बोतल कुल 43 बोतल में 10.665 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. वहीं आरोपित अजय चौधरी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते दो चोर धराये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top