Hot News

उत्तराखंड में नए साल का पहला हिमपात, फिर लौटी सर्दी, हर तरफ बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीर

Weather Alert: लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में नए साल का पहला हिमपात हुआ. भारी हिमपात के कारण एक बार फिर इलाके में कड़ाके की ठंड वापस लौट आयी.

23011 pti01 23 2026 000043a
Snowfall alert, सांकेतिक तस्वीर

राजधानी देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में सुबह से बारिश का भी दौर जारी रहा.

23011 pti01 23 2026 000045a
Snowfall alert, सांकेतिक तस्वीर, पीटीआई

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर हो रही बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं . बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मसूरी, चकराता, धनोल्टी, उत्तरकाशी सहित अनेक जगहों पर हो रही बर्फबारी से सड़कें, पेड़ और मकान सब सफेद चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं .

23011 pti01 23 2026 000065a
Snowfall alert

हिमपात के वीडियो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया जिनमें मसूरी में मॉल रोड और अन्य स्थानों पर पर्यटक उसका आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं . सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बर्फबारी के वीडियो काफी दिखाई दे रहे हैं.

23011 pti01 23 2026 000064a
Snowfall alert

बर्फबारी से सेब उत्पादकों सहित बागवानों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं जो लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे.

23011 pti01 23 2026 000073a
Snowfall alert

मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है . आईएमडी ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई है .

23011 pti01 23 2026 000038a
Snowfall and rain alert

The post उत्तराखंड में नए साल का पहला हिमपात, फिर लौटी सर्दी, हर तरफ बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top