Hot News

उदघाटन मैच में आरसी मवि रेंगारी जीता

कुरडेग. कुरडेग प्रखंड के खालीजोर स्थित आरसी बालक मवि मैदान में 18वीं माइकल किंडो बालक हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जोसेफ तिग्गा व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ नैमन कुजूर, फादर विपिन सोरेंग, सिस्टर अनास्तासिया बिलुंग उपस्थित थे. उदघाटन मैच आरसी मवि रेंगारी व आरसी मवि खालीजोर के बीच स्पोर्ट्सा गया. अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की. उदघाटन मैच में दोनों टीमों ने अच्छे स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया. इसमें आरसी मवि रेंगारी ने 1-0 से जीत दर्ज की. मौके पर आयोजन समिति के लिबनुस केरकेट्टा, फादर अन्सेलेम लुगून , बेंजामिन सोरेंग, ललित, नीलम एक्का, अजीत लकड़ा, रोशन एक्का, अल्मा मिंज उपस्थित थे.

योजनाओं का किया निरीक्षण

जलडेगा.बीपीओ विक्रम सिंह ने बांसजोर प्रखंड की उरते पंचायत में चल रही मनरेगा योजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान लाभुकों से मिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बिरसा आम बागवानी में सुरक्षा घेरा मजबूत करने एवं साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. मौके पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लाभुक समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post उदघाटन मैच में आरसी मवि रेंगारी जीता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top