Hot News

‘उम्मीद से ज्यादा…’, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कितना फायदा हुआ? संसद में दी जानकारी

Champions Trophy PCB Earning: 29 साल बाद आईसीसी के किसी बड़े इवेंट को आयोजित करने का मौका पाकिस्तान को मिला. 19 फरवरी से 9 मार्च तक चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम भले ही अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो, लेकिन आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी की सफल मेजबानी ने न सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाया है. पीसीबी ने दावा किया है कि पारदर्शिता और योजना के साथ अपने उत्तरदायित्व को निभाने का दावा किया है. बोर्ड द्वारा नेशनल असेंबली को सौंपे गए लिखित जवाब में न केवल वित्तीय लाभ का उल्लेख किया गया है, बल्कि स्टेडियमों के आधुनिकीकरण और बजट प्रबंधन को लेकर भी कई अहम जानकारियां साझा की गई हैं. इसके साथ ही टीम के हालिया खराब प्रदर्शन पर भी स्पष्टीकरण दिया गया है.

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दावा किया है कि आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी की मेजबानी से उसे तीन अरब रुपये की कमाई हुई है जो उसके दो अरब रुपये के लक्ष्य से अधिक है. पीसीबी ने यह दावा नेशनल असेंबली को लिखित जवाब यह दावा किया है कि उसे 92 करोड़ की कमाई हुई है. इसी जवाब पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता भी व्यक्त की है. पीसीबी ने अपने लिखित जवाब में यह भी पुष्टि की है कि कराची, लाहौर और रावलपिंडी में स्टेडियमों के नवीनीकरण पर कुल 18 अरब रुपये खर्च किए जा रहे हैं. Pakistan Cricket Board Profit from hosting Champions Trophy 2025.

पहले यह दावा किया गया था कि पाकिस्तान को तकरीबन 739 करोड़ का घाटा हुआ था. लेकिन पीसीबी ने जोर देकर कहा कि कोई अधिक खर्च या कुप्रबंधन नहीं हुआ है क्योंकि चैंपियन्स ट्रॉफी पूरी तरह से आईसीसी द्वारा प्रबंधित की गई थी. राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए पीसीबी ने चोटों और स्पोर्ट्सने की अलग-अलग परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया. पीसीबी ने लिखा, ‘‘महत्वपूर्ण लम्हों में प्रमुख खिलाड़ियों को चोटें लगी जिससे टीम का संतुलन और रणनीति प्रभावित हुई.’’

बोर्ड ने कहा कि नवीनीकरण की प्रक्रिया 2026 तक पूरी हो जाएगी और इसका दूसरा चरण मई में पाकिस्तान सुपर लीग समाप्त होने के बाद शुरू होगा. पीसीबी ने यह भी कहा कि चैंपियन्स ट्रॉफी और अन्य चीजों के कारण अब तक बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. पीसीबी ने पुष्टि की, ‘‘पीसीबी अपने वित्तीय वर्ष के अंत में सालाना दो ऑडिट से गुजरता है. चालू वित्तीय वर्ष के लिए ऑडिट 30 जून 2025 के बाद होंगे.’’ बोर्ड ने यह भी कहा कि चैंपियन्स ट्रॉफी से मिलने वाली राशि के अंतिम आंकड़े आईसीसी द्वारा अपना वित्तीय ऑडिट पूरा करने के बाद निर्धारित किए जाएंगे.

भाषा के इनपुट के साथ.

प्रियांश आर्य ने 39 गेंद पर जड़ा शतक तो प्रीति जिंटा स्टेडियम में करने लगी डांस, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा बवाल

‘कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा’, KKR की हार के बाद बुरी तरह भड़के रहाणे, IPL समिति में शिकायत…

The post ‘उम्मीद से ज्यादा…’, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कितना फायदा हुआ? संसद में दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top