Hot News

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर छिड़ी नई जंग, ग्रीन ने किया इशारा तो भड़के पाकिस्तानी फैंस, जानें पूरा सच

Highlights

Cameron Green Chucking Gesture: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच लाहौर में स्पोर्ट्से गए दूसरे T20 मैच ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान की बड़ी जीत से ज्यादा चर्चा स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) के बॉलिंग एक्शन की हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने उनके एक्शन पर इशारा करके इस बहस को फिर से जिंदा कर दिया है. हालांकि तारिक को पहले भी क्लीन चिट मिल चुकी है, लेकिन इस घटना ने क्रिकेट फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया है.

कैमरून ग्रीन का इशारा और विवाद की शुरुआत

मैच के दौरान कैमरून ग्रीन जबरदस्त बैटिंग कर रहे थे. उन्होंने 20 बॉलों में 35 रन बना लिए थे, लेकिन उस्मान तारिक ने उन्हें शादाब खान के हाथों कैच आउट करवा दिया. आउट होकर वापस लौटते समय ग्रीन ने अपने हाथ से एक ऐसा इशारा किया जिसे सोशल मीडिया पर ‘चकिंग’ या गलत बॉलिंग एक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. इसका वीडियो वायरल होते ही फैंस के बीच बहस शुरू हो गई.

फैंस के बीच खिंची तलवारें

ग्रीन के इस व्यवहार पर पाकिस्तान के फैंस भड़क गए हैं. उनका कहना है कि ग्रीन अपनी विकेट खोने की खुन्नस निकाल रहे हैं. फैंस का मानना है कि जब तक कोई बैटर रन बना रहा होता है तब तक उसे कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन आउट होते ही वो सवाल उठाने लगता है. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे स्पोर्ट्स की मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं.

क्या कहती है उस्मान तारिक की हिस्ट्री?

ये पहली बार नहीं है जब उस्मान तारिक के एक्शन पर उंगली उठी हो. इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नौवें और दसवें सीजन में भी उनके एक्शन की शिकायत हुई थी. हर बार उन्हें PCB की बायोमैकेनिक्स लैब में जांच से गुजरना पड़ा है. खुशी की बात ये है कि हर बार उनका एक्शन सही पाया गया और उन्हें स्पोर्ट्सने की इजाजत मिली.

उस्मान तारिक का पक्ष

इस पूरे मामले पर उस्मान तारिक का कहना है कि वो पूरी तरह नियम के अंदर बॉलिंग करते हैं. उनका कहना है कि उनका हाथ ICC द्वारा तय की गई 15 डिग्री की सीमा से ज्यादा नहीं मुड़ता. तारिक ने साफ किया कि वो दो बार ऑफिशियल टेस्ट दे चुके हैं और दोनों में पास हुए हैं, इसलिए उन्हें अपनी बॉलिंग पर पूरा भरोसा है.

पाकिस्तान की शानदार जीत

इस विवाद के बीच पाकिस्तान ने मैदान पर कमाल दिखाया. सलमान अली आगा की 76 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 198 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 108 रनों पर ढेर हो गई और पाकिस्तान ने ये मैच 90 रनों से जीत लिया. अब सीरीज का आखिरी मैच रविवार, 1 फरवरी को इसी मैदान पर स्पोर्ट्सा जाएगा.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ 5th T20I: अर्शदीप का ‘पंजा’, ईशान का तूफान, हिंदुस्तान ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

Ranji Trophy: KL Rahul के पास नहीं था इस ‘जादुई’ गेंद का जवाब, उखड़ गया स्टंप, देखें वायरल वीडियो

The post उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर छिड़ी नई जंग, ग्रीन ने किया इशारा तो भड़के पाकिस्तानी फैंस, जानें पूरा सच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top