Hot News

एकेयू में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान हंगामा, आउट ऑफ सिलेबस सवाल पूछे जाने पर भड़के छात्र

संवाददाता, पटना

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) में आयोजित की जा रही एमबीबीएस की परीक्षा में मंगलवार को छात्रों ने सिलेबस से बाहर से सवाल पूछे जाने को लेकर जमकर हंगामा किया. परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की ओर से हंगामा करने की वजह से स्थानीय पुलिस भी आ गयी. स्थानीय पुलिस और यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों के बीच-बचाव करने पर उग्र विद्यार्थियों ने उनके साथ भी बहस की व हाथापाई पर उतारू हो गये. मौके पर मौजूद परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र में कई ऐसे सवाल पूछे गये थे, जो विश्वविद्यालय द्वारा जारी सिलेबस में हैं ही नहीं. इससे परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने आक्रोशित होकर परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की. स्थिति को देखते हुए एकेयू प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यदि विद्यार्थियों द्वारा लगाये गये आरोप सही पाये जाते हैं, तो संबंधित विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की जायेगी. विद्यार्थियों के हंगामे की वजह से परीक्षा केंद्र में तनाव की स्थिति करीब दो घंटे तक बनी रही. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस बल तैनात किये गये. फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से शांति बरतते हुए अपनी बात रखने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एकेयू में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान हंगामा, आउट ऑफ सिलेबस सवाल पूछे जाने पर भड़के छात्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top