गड़हनी.
थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में कट्टा लहरा रहे एक युवक को गड़हनी पुलिस ने दो कारतूस के साथ धर दबोच और जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की सिकटी गांव निवासी बिनोद कुमार पांडेय का पुत्र अमृतेश कुमार पांडेय कट्टा लेकर घूम रहा और तरह-तरह की बातें कह रहा है. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल के साथ एसआइ अजय कुमार ने जाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया. कांड संख्या 64/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post एक कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.
