Hot News

एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद

मारगोमुंडा. खुशी प्रेम ओर भाईचारगी का त्योहार ईद-इल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड क्षेत्र के पीपरा, ओलदाहा, छातापाथर, मुरली पहाड़ी, बेहरा पहाड़ी, पंचरूखी, कानों, मारनी, मारगोमुंडा, बनसीमी, जोरासीमर, चरघारा, बैजूटांड़, पारोजोरी, महुआटांड़, चेतनारी, पंदनियां, रामपुर, खलिफाडीह, पट्टाजोरी, बोरोटांड़ समेत गांवों के ईदगाहों में अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी. इस दौरान एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी. साथ ही घर घर जाकर मीठी सेवाइयों का लुत्फ उठाया. इस दौरान झारखंड प्रशासन के अल्पसंख्यक कल्याण जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पैतृक गांव पीपरा के ईदगाह में ईद-उल- फितर की नमाज अदा किया और ईदगाह में उपस्थित अकीदतमंदों व बच्चों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. वहीं, मंत्री ने कहा कि ईद सभी के दिलों को साफ कर देने वाला त्योहार है. इसमें आपसी भाईचारे के सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है. यह सभी गमों को भूला देने वाला त्योहार है. इसमें एक-दूसरे से गले से गला मिलाने का मौका मिलता है. ईद सामाजिक एकता के साथ भाईचारे को आगे बढ़ाने का संदेश देता है. उन्होंने मधुपुर विधानसभा समेत पूरे झारखंडवासियों देशवासियों के लिए अमन चैन और शांति की दुआ मांगी गई. कहा कि पूरे विश्व में अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए भी दुआ मांगी गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top