संवाददाता, कोलकाता
उत्तर कोलकाता के बड़तला थानाक्षेत्र में गौरीबाड़ी के पास राजा धीरेंद्र स्ट्रीट स्थित एक बैंक की एटीएम में वृद्ध ग्राहक का एटीएम कार्ड बदल कर उससे 35 हजार 700 रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नेपाल दास (32) को कसबा से गिरफ्तार किया. आरोपी कसबा के नवपल्ली इलाके का निवासी है. उसके कब्जे से 32,500 रुपये बरामद किये गये हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में पीड़ित व्यक्त ने बड़तला थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. जांच के दौरान एटीएम काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
The post एटीएम कार्ड बदल कर 35 हजार रुपये निकालने वाला गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.
