Hot News

एडेन मारक्रम की तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड की पारी को 7 विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में केवल तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन बनाये.

दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार तीसरी जीत है. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ. न्यूजीलैंड को 33 के स्कोर पर टिम सीफर्ट के रूप में पहला झटका लगा. सीफर्ट केवल 13 रन बनाकर आउट हो गया. न्यूजीलैंड को लगातार अंतराल में पर झटका लगता रहा. मार्क चैपमैन 48, डैरिल मिशेल 32, फिन एलन 31 और जेम्स नीशम के 23 रन का छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू पाया. अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 4 विकेट चटकाए. जबकि लुंगी न्गिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट चटकाए.

अफ्रीका की ओर से एडन मार्कराम ने जमाया नाबाद अर्धशत

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडन मार्कराम ने नाबाद 86 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जमाए. क्विंटन डी कॉक 20, रयान रिकेल्टन 21, डेवाल्ड ब्रेविस 21 और डेविड मिलर ने नाबाद 24 रन बनाया.

The post एडेन मारक्रम की तूफानी पारी, दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top