संवाददाता,पटना
महागठबंधन की गुरुवार को हुई की बैठक में एक राय बनी कि विधानमंडल की कार्यवाही में तथ्यों के साथ प्रशासन के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया जाये. प्रशासन को हर कीमत पर घेरा जाये. इसके लिए सभी विधायकों और विधान पार्षदों को तैयारी करने के लिए कहा गया. साथ ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दलों ने निर्णय लिया कि बजट सत्र के बाद विभिन्न मुद्दों पर जन आंदोलन चलाने की जरूरत है. घटक दल मिल कर संयुक्त रूप से इसका कार्यक्रम तैयार करेंगे.बैठक में साफ कर दिया कि अगली बार हर हाल में सीएम एनडीए का नहीं होना चाहिए. राजद, वाम दल और कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि बिहार का अगला सीएम नौजवान होगा. महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं.
बैठक को संबोधित करते हुए महागठबंधन दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सत्ता बदलाव अब जरूरी हो गया है. इसके लिए हम सभी को एकजुट हो कर प्रयास करने की जरूरत है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post एनडीए के खिलाफ महागठबंधन छेड़ेगा आंदोलन appeared first on Naya Vichar.