चंद्रमंडीह. चकाई थाना पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए गिरफ्तारी अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि इसके तहत थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव निवासी पांचू पंडित पिता कैलाश पंडित को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. वे एक मामले में बहुत दिनों से फरार चल रहे थे. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष सहित अवर निरीक्षक प्रभात राय एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post एनबीडब्लू वारंटी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

