Hot News

एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

बिहार के विभिन्न जिलों से 700 एनसीसी कैडेटों ने लिया भाग

सैन्य अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का दिखा अद्भुत संगमफोटो-23- शिविर में शामिल कैडेटप्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसगोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) जमुहार में एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को ओपनिंग सत्र से शुरू हो गया. इसका उद्घाटन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक व लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार ने जीएनएसयू के सभागार में किया. कैंप कमांडेंट ने उद्घाटन सत्र में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेटों में चरित्र, साहचर्य, अनुशासन, नेतृत्व, धर्मनिरपेक्षता, निस्वार्थ सेवा भाव आदि गुण होने चाहिए. ऐसे में एनसीसी कैडेटों में समाये हुए उक्त गुणों का संचार करता है. यह वह संगठित प्रशिक्षित युवाओं का एक मानव संसाधन है, जो विकट परिस्थितियों में प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर देश की सेवा के लिए तत्पर रहता है. उन्होंने कहा कि कैंप में कैडेटों को भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें ड्रिल, व्याख्यान, स्पोर्ट्सकूद, नृत्य, गायन, पेंटिंग, सामान्य ज्ञान, ऑब्स्टिकल ट्रेनिंग के साथ ही फायरिंग, बाहर से आये हुए गेस्ट लेक्चर एवं प्रतियोगिता भी करायी जायेगी. यह शिविर आगामी 30 अप्रैल तक चलेगी. एनसीसी की 8/42 कंपनी के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ मयंक कुमार राय ने कहा कि 42 बिहार बटालियन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कैडेट्स को आवश्यक संसाधन व सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन व एनसीसी इकाई, दोनों शिविर के दौरान हर क्षण कैडेट्स की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे. शिविर के दौरान एनसीसी पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति प्रो डॉ महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति प्रो डॉ जगदीश सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, तथा प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह को बेहतर प्रबंधन, सहयोग और सुविधाओं के लिए आभार प्रकट किया. जीएनएसयू के पदाधिकारियों ने कहा कि यह शिविर केवल एक सैन्य प्रशिक्षण आयोजन नहीं है, बल्कि युवाओं को देश प्रेम, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत करने की दिशा में एक अहम कदम है. विश्वविद्यालय परिसर में चल रहा यह आयोजन न केवल बिहार, बल्कि देश के युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ मयंक कुमार, थर्ड ऑफिसर माला सिन्हा, सूबेदार मेजर उमेश कुमार, सूबेदार संजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, नायब सूबेदार परसाराम जीसीए, लक्ष्मी कुमारी बीसीए, रौशन कुमार के साथ साथ आर्मी स्टाफ भी शामिल रहे.

कैडेटों को रैंक लगा किया गया प्रमोट

इसी उद्घाटन सत्र के दौरान गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कैडेटों को रैंक लगाकर प्रमोट किया गया, जिसमें कैडेट पुरुषोत्तम कुमार को सीनियर अंडर ऑफिसर व कैडेट सुमंत मौर्य को अंडर ऑफिसर बनाया गया.

700 से अधिक कैडेटों ने किया प्रतिभाग

जीएनएसयू में आयोजित हो रहे इस दस दिवसीय शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से आए करीब 700 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जिन्हें शारीरिक मजबूती, मानसिक सजगता और बौद्धिक समृद्धि के लिए गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. साथ ही, नेतृत्व कौशल, अनुशासन की भावना और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों को सुदृढ़ किया जायेगा.

नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का दिखा अद्भुत संगम

प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे कैडेटों में पहले ही दिन से नेतृत्व व राष्ट्र सेवा का अद्भूत संगम देखने को मिला. जीएनएसयू के कैडेटों ने बताया कि उन्हें गर्व है कि वे इस विश्वविद्यालय का हिस्सा हैं और इस शिविर के माध्यम से उन्हें न केवल सैन्य अनुशासन का अनुभव हो रहा है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top