Hot News

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

मधेपुरा कालेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

मधेपुरा.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को 17 बिहार बटालियन एनसीसी के मधेपुरा कालेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली. लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने शपथ दिलाई. इससे पूर्व एनसीसी कैडेट्स के द्वारा मुख्य मार्गों पर रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पूनम यादव ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिये हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिये. मतदान दिवस मनाने का मुख्य कारण है कि लोगों को मतदान का महत्व बताया जाये, ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो. हिंदुस्तान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है. यह दिवस हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है. इस दिन हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिये, क्योंकि हिंदुस्तान के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है. एनसीसी पदाधिकारी सह सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम कुमार ने कहा कि सभी नागरिकों के लिए मतदाता दिवस अहम है. सभी नागरिक को इस दिन अपने राष्ट्र के प्रति चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए क्योंकि प्रत्येक नागरिक का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है. इस अवसर पर प्राची कुमारी, साक्षी कुमारी,दीपू कुमार,राज कुमार,अभिमन्यु कुमार आदि ने नेतृत्व किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top