Hot News

एमएसएमई के तहत प्रशिक्षण लेकर कर युवा बन सकते हैं स्वाबलंबी: सहायक निदेशक

झाझा. लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्योग के सौजन्य से संचालित सागर सम्राट कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा वर्ग स्वावलंबी बन सकते हैं. उक्त बातें शुक्रवार को एमएसएमई पटना के सहायक निदेशक संजीव कुमार वर्मा ने सागर सम्राट कंप्यूटर सेंटर में छात्रों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्रा 90 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं उन्हें प्रमाण- पत्र भी दिया जायेगा. प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक ऋण देगा. इसके माध्यम से आप रोजगार कर सकते हैं. मौके पर प्रसिद्ध व्यवसायी सीताराम पोद्दार,एसबीआई उप प्रबंधक अमिता तिग्गा, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार कई लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सागर सम्राट कंप्यूटर के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्थान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने युवा-युवती को कंप्यूटर एकाउंटिंग का प्रशिक्षण लेने को लेकर प्रेरित किया. इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एमएसएमई के तहत प्रशिक्षण लेकर कर युवा बन सकते हैं स्वाबलंबी: सहायक निदेशक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top