Hot News

एमडीएम व आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करें : बीपीओ

घाघरा. प्रखंड परिसर स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में मंगलवार को प्रशासनी विद्यालयों के शिक्षकों की गुरुगोष्ठी सह बैठक हुई. बैठक में बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि रेल टेस्ट एवं इवीवी के अंकों का सत्यापन करना है. साथ ही मिड डे मील का एमडीएम रिपोर्ट और आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करने की बात कही. कहा कि विद्यालय में शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति का अटेंडेंस पूरा करें. उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों का पंजीयन, समग्र शिक्षा के अंतर्गत किसी सहायता योजना, प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए सत्र 2025 26 की तैयारी करने का निर्देश दिया. वहीं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 को जल्द भर कर जमा करने का निर्देश दिया. नीति आयोग के मंटू कुमार व अवधेश कुमार ने बाल-विवाह को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार व बच्चों को जागरूक करने की बात कही, ताकि बाल विवाह को सभी के सहयोग से रोका जा सके. स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अरविंद कुमार ने 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में बृहद रूप से प्रचार-प्रसार व बच्चों को जानकारी देने का निर्देश दिया. मौके पर पीरामल फाउंडेशन से सोनम शर्मा, अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

बालू नहीं मिलने से हो रही परेशानी

चैनपुर. प्रखंड अंतर्गत बेंदोरा पंचायत अंतर्गत कुलाही ग्राम में बालू नहीं मिलने से अबुआ आवास लाभुकों को आवास निर्माण पूरा कराने में परेशानी हो रही है. लाभुक सनमइत देवी ने बताया कि साहब लोग आते हैं, तो जल्दी घर बनाने की बात कहते हैं. लेकिन बालू नहीं मिलने से घर पूर्ण करवाने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासनी भवन के निर्माण के लिए बालू आसानी से मिल रहे हैं. लेकिन हमें तलाशने पर भी नहीं मिल रहे हैं.

The post एमडीएम व आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करें : बीपीओ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top