Weather Forecast : मौसम विभाग की ओर से प्रेस रिलीज जारी करके बताया गया कि उत्तराखंड में 29 से 31 मार्च के दौरान मौसम ज्यादा बिगड़ा रहेगा .यहां हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 28 से 30 मार्च के बीच पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी. 29-30 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ऐसा ही मौसम रहेगा.
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 31 मार्च के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है. 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
पश्चिम बंगाल में होगी बारिश
28 से 31 मार्च के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग,कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
यह भी पढ़ें : Rain Warning: 27,28,29,30 और 31 मार्च तक बारिश, इन राज्यों में गरज चमक के साथ तेज हवा
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश
मध्य प्रदेश में 29 से 31 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले 7 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 29 मार्च को मध्य प्रदेश, विदर्भ (नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, वर्धा वाला इलाका) और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी संभावना है.
राज्य में आगामी दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना। 27 मार्च pic.twitter.com/qDsg2ZcCZq
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 27, 2026
राजस्थान में होगी बारिश
राजस्थान में कई जगह पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस वीकेंड भी राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ 28-30 मार्च को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा. इससे तेज आंधी-बारिश हो सकती है. इसके असर से 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी चलने व बारिश का पूर्वानुमान है.

झारखंड का बिगड़ेगा मौसम
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड में 28 से 31 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के आसार भी हैं.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
The post एमपी और छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ेगा, जानें किन राज्यों में होगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

