फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई. इस घटना के बाद अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने तुरंत एक्शन लेते हुए एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.
🚨 BREAKING UPDATE: MULTIPLE CRITICAL PATIENTS AFTER AIR CANADA FLIGHT COLLIDES WITH VEHICLE WHILE LANDING AT LAGUARDIA AIRPORT. POSSIBLE FATALITIES. https://t.co/hZWimAuwe5 pic.twitter.com/62SUgxoUkA
— Breaking911 (@Breaking911) March 23, 2026
बताया जा रहा है कि एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के बीच टक्कर हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में एयरपोर्ट पर राहत और बचाव का काम चलता दिख रहा है. एक वीडियो में दिखा कि विमान का अगला हिस्सा थोड़ा ऊपर उठा हुआ था, जबकि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था.
An Air Canada Express plane flying from Montreal collided with a ground vehicle upon landing at New York’s La Guardia Airport, according to flight tracking website FlightRadar24. The U.S. Federal Aviation Administration (FAA) issued a ground stop for all planes at the airport…
— ANI (@ANI) March 23, 2026
हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि कितने लोग घायल हुए हैं या नुकसान कितना हुआ है.
The post एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

