Hot News

एलएलबी के लिए संबद्ध कॉलेजाें में होगा एक समान फीस, अगले सत्र से प्रभावी

– पहले वर्ष में 40 और अगले दो वर्षों में 35-35 हजार रुपये देना होगा शुल्क

– शीघ्र जारी की जाएगी इसकी अधिसूचना, एमएस कॉलेज मोतिहारी का अलग रहेगा शुल्क

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के तहत संचालित सभी संबद्ध लॉ कॉलेजों में एलएलबी के लिए अब एक समान फीस ली जायेगी. विवि की ओर से फीस की एकरुपता को लेकर निर्णय लिया गया है. फीस का निर्धारण कर दिया गया है. तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में प्रथम वर्ष में 40 और इसके बाद अगले दो वर्षों में 35-35 हजार रुपये शुल्क लिया जायेगा. एलएलबी कोर्स के लिए कुल 1.10 लाख रुपये फीस ली जायेगी. विवि ने फी स्ट्रक्चर तैयार किया है. अगले सत्र से इसे प्रभावी बनाने की योजना है. शीघ्र एक समान फीस की अधिसूचना जारी की जायेगी. एक मात्र अंगीभूत इकाई एमएस काॅलेज माेतिहारी को इस फी स्ट्रक्चर से अलग रखा गया है. सभी कॉलेजों को कहा गया है कि वे विवि की ओर से निर्धारित शुल्क ही लें. इससे अधिक शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. बता दें कि पूर्व में सुविधा के नाम पर लॉ कॉलेजों में अलग-अलग फीस लिया जा रहा था. ऐसे में विश्वविद्यालय ने कमेटी का गठन कर एक समान फीस को अगले सत्र से प्रभावी करने की योजना बनायी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एलएलबी के लिए संबद्ध कॉलेजाें में होगा एक समान फीस, अगले सत्र से प्रभावी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top