Hot News

एलन मस्क ने ये क्या किया, सोशल मीडिया कंपनी एक्स को बेच दिया?

Elon Musk X Sale: अमेरिका के अरबपति उद्योगपति और इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ये क्या कर दिया. अपनी सोशल मीडिया कंपनी एक्स (पूर्व की ट्विटर) को अपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एक्सएआई के हाथों बेच दिया. एलन मस्क ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है कि उन्होंने एक्स को एक्सएआई के हाथों 33 अरब डॉलर में बेच दिया है. यह सौदा हिस्सेदारी अधिग्रहण के रूप में हुआ है, जिसमें दोनों कंपनियां निजी तौर पर संचालित हैं.

‘एक्स’ और एक्सएआई होगा विलय

एलन मस्क ने बताया कि यह सौदा एक्सएआई की एडवांस्ड AI क्षमता और विशेषज्ञता को ‘एक्स’ की व्यापक पहुंच के साथ मिलाने के लिए किया गया है. इससे AI और सोशल मीडिया के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी.

एक्स और एक्सएआई की अनुमानित कीमत

  • एक्सएआई की अनुमानित कीमत: 80 अरब डॉलर
  • एक्स (पूर्व की ट्विटर) की अनुमानित कीमत: 33 अरब डॉलर

एक-दूसरे से जुड़ा है एआई और एक्स का भविष्य

एलन मस्क ने कहा कि एक्स और एक्सएआई का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. इस डील से डेटा, मॉडल, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को एक साथ लाया जाएगा, जिससे नई तकनीकों और स्मार्ट समाधान विकसित करने में मदद मिलेगी.

एलन मस्क ने 2022 में खरीदा था ट्विटर

एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और बाद में इसका नाम बदलकर ‘एक्स’ कर दिया. इसके एक साल बाद उन्होंने AI आधारित कंपनी ‘एक्सएआई’ की स्थापना की थी.

AI और सोशल मीडिया का भविष्य

एलन मस्क का मानना है कि AI और सोशल मीडिया का मेल अरबों लोगों के लिए अधिक स्मार्ट और सार्थक अनुभव प्रदान करेगा. इस नए गठजोड़ का उद्देश्य सत्य की खोज और ज्ञान को आगे बढ़ाना है.

इसे भी पढ़ें: आपकी जेब पर बैंकों का डाका, मिनिमम बैलेंस के नाम पर उड़ा लिये करोड़ों रुपये

एक्स को बेचना बड़ा रणनीतिक कदम

एलन मस्क द्वारा ‘एक्स’ को ‘एक्सएआई’ के हाथों बेचना एक बड़ा रणनीतिक कदम है। इससे AI और सोशल मीडिया के संयोजन की अपार संभावनाएं. खुलेंगी, जो भविष्य में डिजिटल दुनिया को नया रूप देंगी.

इसे भी पढ़ें: एटीएम से पैसा निकालने वाले कृपया सावधान हो जाएं! 1 मई से अतिरिक्त निकासी पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

The post एलन मस्क ने ये क्या किया, सोशल मीडिया कंपनी एक्स को बेच दिया? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top