Hot News

एसएसकेएम के सामने ‘मां कैंटीन’ में मुख्यमंत्री ने लोगों को खुद सौंपी थाली

मुख्यमंत्री को देखकर लोग हुए हैरान

संवादददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार दोपहर कालीघाट स्थित से आवास से निकलने के बाद अचानक एसएसकेएम अस्पताल के सामने कार से उतर गयीं. अस्पताल के सामने मां कैंटीन के पास जाकर खड़ी हो गयीं. मुख्यमंत्री को अचानक वहां देख लोग भी हैरान रह गये. मुख्यमंत्री ने माहौल को सामान्य करने के लिए बातचीत शुरू कर दी. उन्होंने कैंटीन स्टाफ से बात की और पूछा कि आज क्या खाना परोसा जा रहा है. जवाब में कैंटीन स्टाफ ने बताया कि हर दिन की तरह आज भी चावल, दाल और करी के साथ एक उबला अंडा दिया जा रहा है. ममता ने मां कैंटीन का खाना अपने हाथों से कुछ लोगों को दिया. खाना खा रहे लोगों से उन्होंने खाने की गुणवत्ता पर बात की. कई वरिष्ठ लोगों ने खाना सौंपने के लिए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद भी दिया. कई लोगों से वहां बातचीत करने के बाद वह फिर अपने कार्यक्रम के लिए निकल गयीं. गौरतलब है कि तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पांच रुपये में ‘मां कैंटीन’ शुरू की थी. जहां हर दिन दोपहर पांच रुपये में दाल, चावल, करी और उबले अंडे मिलते हैं. यह प्रशासनी कैंटीन दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चलती है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इसके जरिये जन-संपर्क शुरू किया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एसएसकेएम के सामने ‘मां कैंटीन’ में मुख्यमंत्री ने लोगों को खुद सौंपी थाली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top