Hot News

एसकेएमसएचीएच के सुपरस्पेशलिटी में मरीज के मौत के बाद जम कर हंगामा

एसकेएमसीएच के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा ऑपरेशन के बाद से होश में नहीं आई इंदु देवी, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप एसकेएमसीएच प्रभारी अधीक्षक ने जांच का आश्वासन दिया संवाददाता मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में किडनी स्टोन के इलाज के लिए भर्ती कराई गई 25 वर्षीय इंदु देवी की बुधवार सुबह मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि सोमवार को उनका ऑपरेशन किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद से वह कभी होश में नहीं आईं. इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मृतका के पति अवधेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, ऑपरेशन के बाद हमें बताया गया था कि सब कुछ सामान्य है, लेकिन इंदु कभी होश में नहीं आई. हमें समय रहते सही जानकारी नहीं दी गई. अगर सही इलाज होता, तो शायद मेरी पत्नी आज जिंदा होती. अवधेश ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने सही समय पर इलाज नहीं किया और ऑपरेशन के बाद उचित निगरानी नहीं रखी गई. उन्होंने इस मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. मृतका के भाई मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन इंदु देवी एकदम सामान्य थी और केवल उनकी किडनी में स्टोन था. ऑपरेशन के बाद वह होश में ही नहीं आईं और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई. वहीं, एसकेएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एसकेएमसएचीएच के सुपरस्पेशलिटी में मरीज के मौत के बाद जम कर हंगामा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top