Hot News

एसडीएम ने गंडक बराज का किया औचक निरीक्षण, अभियंताओं व कर्मियों को दिया निर्देश

बगहा. समय से पूर्व हर हाल में सभी काम संपन्न हो जाना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उक्त बातें एसडीएम गौरव कुमार ने कही. वे अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे. बुधवार की दोपहर एसडीएम ने कार्यपालक अभियंता गंडक बराज के साथ गंडक बराज का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में गंडक बराज का जायजा लिया गया है. जिस क्रम में बराज के फाटकों के संचालन के बाबत भी स्थानीय अभियंताओं से जानकारी ली गयी तथा निरीक्षण के क्रम में मिली गड़बड़ियों को समय से पहले दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया गया. ताकि बरसात के समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. एसडीएम ने कहा कि गंडक बराज सहित पीपी तटबंध व अन्य सभी तटबंधों की सुरक्षा का जायजा क्रमवार लिया जा रहा है. ताकि बाढ़ पूर्व उनके कमजोर बिंदुओं को दुरुस्त किया जा सके. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व रायबारी में बांध का जायजा लिया गया था. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकिनगर, बगहा दो के बीडीओ व सीओ उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एसडीएम ने गंडक बराज का किया औचक निरीक्षण, अभियंताओं व कर्मियों को दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top