Hot News

एसपी ने बगहा थाना व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

बगहा. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार की रात में बगहा थाना व कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने सर्वप्रथम अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी का जायजा लिया. उन्होंने थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एनएच 727 समेत चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने 112 पुलिस व पुलिस कर्मियों का भी मॉनीटरिंग किया. इस दौरान एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की एवं कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया. साथ ही साथ थानाध्यक्ष को संचिकाओं के संधारण व थाना परिसर की साफ सफाई को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर एसपी के साथ एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एसपी ने बगहा थाना व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top