Hot News

ऐसे सदन कैसे चलाया जा सकता है? राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा दोनों हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता देशहित के मुद्दे पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. ऐसे सदन कैसे चलाया जा सकता है? इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती है.

लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती : जेपी नड्डा

बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती, मेरे सम्मानित सहयोगी को यह पता होना चाहिए. अगर इनको इच्छा है तो अपने पार्टी के सदस्यों को बोलें कि लोकसभा में चर्चा करें. राज्यसभा में अच्छे तरीके से चर्चा चल रही है. इसे चलने दें. ऐसा मेरा निवेदन है.

लोकसभा में हंगामा जारी

लोकसभा में पिछले कुछ दिनों से जारी गतिरोध गुरुवार की सुबह भी बरकरार रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन में कई विपक्षी सदस्यों के सत्तापक्ष के वेल की तरफ पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की घटना को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यह घटना के सदन की मर्यादा के प्रतिकूल है. सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही शोर-शराबा शुरू हो गया.

यह भी पढ़ें : हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, पीएम मोदी का भाषण टला

लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि सदन में बुधवार को जो घटना हुई, जिस तरह से विपक्ष के सदस्य सत्तापक्ष की तरफ पहुंचे… यह सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है. सदन की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है. अगर मर्यादा खत्म कर देंगे तो सदन की कार्यवाही चलाना अध्यक्ष के लिए उचित नहीं होता.

The post ऐसे सदन कैसे चलाया जा सकता है? राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top