Hot News

ऐसे सुपर 8 में पहुंच सकता है ऑस्ट्रेलिया, जानिए क्या है पूरा गणित

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट करने के बाद श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की. तीन मैच में दूसरी हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर आठ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गयी. अब चमत्कार ही कंगारुओं को सुपर 8 में लेकर जाएगी. हालांकि कुछ समीकरण ऐसे हैं, जिसके आधार पर ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में पहुंच सकता है.

अगर आयरलैंड से हार जाए जिंबाब्वे

17 फरवरी को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में जिंबाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी का मुकाबला स्पोर्ट्सा जाएगा. जिंबाब्वे को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम जिंबाब्वे की हार के लिए दुआ मांगेगी. अगर जिंबाब्वे की आयरलैंड के हाथों हार होती है, तो ऑस्ट्रेलिया की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी. हालांकि जिंबाब्वे की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो जाएगा.

जिंबाब्वे की हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ करना होगा बड़ा कारनामा

अगर आयरलैंड की टीम जिम्बाब्वे को हरा देती है, तब भी ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर 8 की राह आसान नहीं होने वाली है. क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में जिंबाब्वे की टीम 4 अंक और +1.984 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है और उसे दो मुकाबले स्पोर्ट्सने हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 मैच में एक जीत के बाद केवल दो अंक और +0.414 नेट रन रेट के साथ नंबर तीन पर मौजूद है. ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स और नेट रन रेट दोनों में जिंबाब्वे से पीछे है. अगर जिंबाब्वे आयरलैंड से हारता भी है, तो ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. जिससे  नेट रन रेट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया नंबर दो पहुंच जाए.

ये भी पढ़ें: पथुम निसांका का शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका सुपर 8 में, कंगारुओं की मुश्किलें बढ़ी

The post ऐसे सुपर 8 में पहुंच सकता है ऑस्ट्रेलिया, जानिए क्या है पूरा गणित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top