Hot News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौट रहे वायुसेना जवान की ट्रेन से कटकर मौत, 7 मई को हुई थी शादी, मचा कोहराम

Operation Sindoor: कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित गौछारी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में हिंदुस्तानीय वायुसेना के जवान की जान चली गई. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत खटाहा गांव निवासी रामविलास साह के पुत्र कुणाल कुमार के रूप में की गई है. वे हिंदुस्तानीय वायुसेना में कार्यरत थे और छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे.

मौके पर ही हो गई मौत

जानकारी के अनुसार, कुणाल अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और सुबह चार बजे खगड़िया स्टेशन पर उतरने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही गौछारी स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से गिर पड़े, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

मचा कोहराम

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के बैग से वायुसेना का पहचान पत्र बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हुई. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

जाना था अमेरिका

परिजनों ने बताया कि कुणाल वर्तमान में गाजियाबाद में पोस्टेड थे और ऑपरेशन सिंदूर मिशन के बाद छुट्टी पर घर लौट रहे थे. वे बागडोरा से नागपुर (एनजीपी) पहुंचे और वहां से अमरनाथ एक्सप्रेस से खगड़िया के लिए रवाना हुए थे. उनका सपना बचपन से ही वायुसेना में जाने का था और उन्होंने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया था. उनके मौसा रिटायर्ड कैप्टन नरेंद्र कुमार सहित अन्य परिजनों ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए उन्हें जल्द ही अमेरिका भी जाना था.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहर के इन 27 जिलों में 2 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

The post ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौट रहे वायुसेना जवान की ट्रेन से कटकर मौत, 7 मई को हुई थी शादी, मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top