Hot News

ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ रहा है वजन? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान काम

Office Fitness Tips: ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे वजन बढ़ने का बड़ा कारण बनती जा रही है. घंटों एक ही जगह बैठे रहने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे फैट जमा होने लगता है. इसके साथ ही अनहेल्दी स्नैक्स, कम पानी पीना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी वजन बढ़ाने में योगदान देती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर आप इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं. सही आदतों और थोड़ी जागरूकता से ऑफिस में रहते हुए भी फिट और एक्टिव बना जा सकता है.

1. हर 30-40 मिनट में उठें और चलें

ऑफिस में लगातार बैठने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. इसलिए हर थोड़ी देर में 2-3 मिनट के लिए उठकर टहलें या स्ट्रेचिंग करें. ऐसा करने से आपके मेटाबॉलिज्म स्लो नहीं होता है. 

2. पानी ज्यादा पिएं

दिनभर में पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और अनावश्यक भूख भी कम लगती है. पानी इतना ज्यादा पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कोई कमी न हो और बैठे- बैठे उबासी भी न हो. 

3. हेल्दी स्नैक्स चुनें

ऑफिस में बैठे- बैठे भूख लगती है, लेकिन ऐसे आपको चिप्स, बिस्किट की जगह फल, ड्राई फ्रूट्स या सलाद चुनना चाहिए. इससे कैलोरी कंट्रोल में रहती है. ऐसा करने से वजन भी नहीं बढ़ता है. 

4. सीढ़ियों का इस्तेमाल करें

अगर आपके ऑफिस में लिफ्ट है तो आप लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ना-उतरना एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो वजन घटाने में मदद करता है. ऐसा करने से आपको ऑफिस में ताजगी महसूस होगी. 

5. बैठने का सही तरीका अपनाएं

जितना कोशिश हो कि ऑफिस में सीधा बैठें और पेट अंदर रखें. इससे न सिर्फ आपकी बॉडी पोस्टर सुधरती है बल्कि कैलोरी बर्न भी बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: मां के लिए 7 अनोखा तोहफा जो उन्हें ऐहसास कराएगा, ” वह आपके लिए क्यों है सबसे खास

यह भी पढ़ें: दफ्तर में चाहिए तरक्की तो अपनाएं 7 ये ट्रिक्स, बॉस आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे

The post ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ रहा है वजन? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top