Hot News

ओपन सर्जरी के बदला गया दिल का एओर्टिक वाल्व, गंभीर हृदय रोग से उबरकर मरीज को मिला नया जीवन

फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पटना ने चिकित्सा विज्ञान की आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए समस्तीपुर के मोरवा – उमेदपुर की एक बुजुर्ग स्त्री मालती देवी (बदला हुआ नाम) मरीज को गंभीर हृदय रोग से निजात दिलाई दी. जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.बी. हिंदुस्तानी और डॉ सुशांत पाठक के नेतृत्व में अस्पताल ने सफलतापूर्वक ‘ट्रांस एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट’ यानी टीएवीआर की प्रक्रिया संपन्न की.

इस सफल प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. बी.बी. हिंदुस्तानी ने बताया कि एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया है, लेकिन टीएवीआर विधि ने इसे उपयोगी बना दिया है. इस तकनीक में बिना ओपन हार्ट सर्जरी किए ही हृदय के पुराने वाल्व के अंदर नया वाल्व सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि इस विधि के परिणाम बेहद उत्साहजनक और बेहतर हैं क्योंकि इसमें मरीज को कम परेशानी होती है और रिकवरी तेजी से होती है. डॉ. हिंदुस्तानी के अनुसार, आने वाले समय में यह प्रक्रिया हृदय रोगियों के लिए अत्यधिक उपयोगी और लोकप्रिय साबित होने वाली है. इस सर्जरी में डॉ मनमोहन, डॉ सरोज आदि शामिल रहे.

The post ओपन सर्जरी के बदला गया दिल का एओर्टिक वाल्व, गंभीर हृदय रोग से उबरकर मरीज को मिला नया जीवन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top