Hot News

औराई में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में चार महिला व बच्ची जख्मी

एक लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा आनंद भैरव पर जलाभिषेक औराई. प्रखंड के भैरव स्थान स्थित बाबा आनंद भैरव पर जल चढ़ाने के लिए बुधवार की सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर के गेट खुलते ही श्रद्धालु पूजा-पाठ में जुट गये़ श्रद्धालुओं के आने का तांता देर शाम तक लगा रहा़ भीड़ के कारण चार स्त्रीएं व एक बच्ची जख्मी हो गयी़ पुजारी ईश्वरचंद पंडा ने बताया कि बाबा आनंद भैरव पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में अचानक काफी भीड़ होने से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी़ आपाधापी में चार स्त्रीएं व एक बच्ची बेहोश हो गयी़ बेहोश हुए श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षित निकालने के बाद मंदिर परिसर को दो घंटे के लिए पुलिस ने सील कर दिया, तब जाकर भीड़ पर काबू पाया जा सका़ भागने के दौरान कई श्रद्धालुओं को भी चोटें आयीं, लेकिन प्रशासन एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से जख्मी लोगों को आनन-फानन में गर्भगृह से निकालकर इलाज कराया़ करीब दो घंटे बाद मंदिर का दरवाजा खोला गया. विधायक रामसूरत कुमार यादव भी बाबा पर जलाभिषेक कर अमन शांति की कामना की. मंदिर परिसर में तैनात दंडाधिकारी सीओ गौतम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजा सिंह, दारोगा रौशन मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य बनाया. वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार ने औराई बीडीओ पर आरोप लगाया कि ड्यूटी के बाद भी मंदिर परिसर से गायब रहे, जो बड़ी लापरवाही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post औराई में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में चार स्त्री व बच्ची जख्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top