Hot News

कंटेंट बनाएं और लाखों कमाएं, झारखंड सरकार इंफ्लुएंसर्स को दे रही सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा

Influencer Engagement Program 2025: इंफ्लुएंसर्स को झारखंड प्रशासन लाखों रुपये कमाने का एक बढ़िया अवसर दे रही है. झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 की शुरुआत की गयी है. इस प्रोग्राम के तहत अपने वीडियो या पोस्ट के माध्यम से झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन विरासत और आदिवासी धरोहर को दुनिया तक पहुंचाने वाले इंफ्लुएंसर्स को झारखंड प्रशासन 10 लाख रुपये तक का मानदेय देगी. इसके साथ ही आपको लाइव सत्रों में सह-होस्ट बनने और वीआईपी आमंत्रण पाने का भी अवसर मिलेगा.

व्यूज-लाइक्स और इंगेजमेंट के आधार पर मिलेगी राशि

इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 के तहत इंफ्लुएंसर्स को चार कैटेगरी में वार्षिक मानदेय भुगतान किया जायेगा. इसमें न्यूनतम 3 लाख और अधिकतम 10 लाख रुपये भुगतान किये जायेंगे. राशि भुगतान वीडियो या पोस्ट पर 1 माह के भीतर आये व्यूज-लाइक्स और इंगेजमेंट के आधार पर किये जायेंगे.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

कौन कर सकते हैं आवेदन ?

अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स पर ट्रैवल, टूरिज्म या हॉस्पिटेलिटी पर केंद्रित बढ़िया कंटेंट बनाने वाले इन्फ्लुएंसर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको झारखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक ईमेल आइडी jharkhand.influencer.program@gmail.com पर मेल करना होगा.

क्या करना होगा ?

इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 के तहत बनाने वाले कंटेंट में इको या नेचर ट्रेवल्स, जनजातीय एवं सांस्कृतिक पर्यटन, एडवेंचर, धार्मिक/आध्यात्मिक, झारखंडी भोजन व त्योहार या इवेंट कवरेज होनी चाहिए. वीडियो या पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आपको झारखंड पर्यटन के ऑफिशियल हैंडल्स को टैग करना होगा. साथ ही हैशटैग का भी उपयोग करना होगा.

मानदेय के अलावा भी बहुत कुछ

झारखंड प्रशासन की ओर से आपको वार्षिक मानदेय भुगतान तो किया ही जायेगा. इसके अलावा आपको आधिकारिक सोशल मीडिया पर विशेष स्थान और सराहना प्रमाणपत्र भी मिलेगा. साथ ही रोमांचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आपको विशेष स्थान मिलेगा. प्रदेश के पर्यटन महानुभावों और आतिथ्य ब्रांड्स के साथ संपर्क-समूहन, पारस्परिक प्रचार/डिजिटल कोलैबोरेशन (उच्च श्रेणियों के लिए) लाइव सत्रों में सह-मेजबानी/वीआईपी आमंत्रण भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: ACB की बड़ी कार्रवाई, नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के ठिकानों पर पड़ी रेड

Durga Puja Special Bus: देर रात घर लौटना होगा आसान, आज रात से रांची के इन 6 रूटों पर चलेगी सिटी बस

Jharkhand Weather: रांची में दोपहर बाद हो सकती है बारिश, 2 और 3 अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना

The post कंटेंट बनाएं और लाखों कमाएं, झारखंड प्रशासन इंफ्लुएंसर्स को दे रही सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top