Hot News

कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्राें ने मारी बाजी

पॉलिटेक्निक कॉलेज में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत हुई प्रतियोगिता दूसरे स्थान पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने जमाया कब्जा कटिहार बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार में 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया. पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था. पखवाड़े के अंतिम दिन संस्थान परिसर में भूकंप विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को कुल 48 समूहों में विभाजित कर प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई. प्रथम चरण में 10 समूहों का चयन किया गया. जबकि अंतिम चरण में इन 10 में से 3 समूह विजेता घोषित किए गये. प्रतियोगिता में कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग प्रथम, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभाग द्वितीय एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋतिका हिंदुस्तानी (एडीएमओ, कटिहार), विक्रम दास (कार्यपालक अभियंता, एलएइओ, कटिहार) तथा पिंटू कुमार चौधरी (सहायक अभियंता,एलएइओ, कटिहार) उपस्थित रहे. संस्थान के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने अतिथियों का मोमेंटो एवं शॉल देकर स्वागत किया. प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं. समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं. क्विज प्रतियोगिता का संचालन निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक ई सुजीत कुमार (प्रवक्ता, सिविल इंजीनियरिंग) द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपस्थित संकाय सदस्यों में हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ. रणवीर राणा, पीके. मंडल, चंदन शाह, गार्गी कुमारी, अंजली कुमारी, राहुल, अमित, राजीव रंजन, नोमान, कुंदन सहित कर्मचारी रौशन, रोहन, शुभम एवं अमित शामिल रहे.

The post कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्राें ने मारी बाजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top