Kathal Ki Chutney Recipe: चटनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना तो आम बात है. वैसे तो आपने कई तरह की चटनी का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या कभी कटहल की चटनी आपने आई है? आज हम आपको कटहल की चटनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे आप दाल-चावल या फिर रोटी-पराठा के साथ भी खा सकते हैं. इस चटनी के थाली में पड़ते ही खाने का मजा दोगुना हो जाता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
कटहल की चटनी बनाने की सामग्री
- कच्चा कटहल – 2 कप
- ताजा/जमा हुआ नारियल – 1 कप
- लाल मिर्च – 4-5
- इमली का रस या 2-3 इमली के टुकड़े – 1/4 छोटा चम्मच
- सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच
- मेथी के दाने – 1/4 छोटा चम्मच
- हींग – एक चुटकी
- करी पत्ते – 4-5
- तेल
- नमक
यह भी पढ़ें: खाने का स्वाद बढ़ा देगी केले की चटपटी चटनी, झटपट होगी तैयार
कटहल की चटनी बनाने की विधि
- कटहल की चटनी बनाने के लिए पहले कटहल के टुकड़ों को पानी और नमक डालकर कुकर में पका लें.
- पकने के बाद इन टुकड़ों को पानी से निकाल लें और ठंडा होने दें.
- अब आप एक बर्तन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें आधा चम्मच सरसों, मेथी दाना और हींग डालकर भून लें.
- अब पके हुए कटहल के टुकड़े, नारियल, इमली, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह पीस लें.
- फिर थोड़ा तेल और गरम करें और उसमें बचे हुए सरसों के दाने डाल दें.
- इनके चटकने के बाद इसमें करी पत्ते डालें.
- इस मिश्रण को आप चटनी के ऊपर डाल कर अच्छे मिक्स कर लें.
- इसे आप चावल और दाल के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Dhaniya-Achar Chutney: थाली में परोसें धनिया-अचार वाली ये चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद
यह भी पढ़ें: Pudina Chutney Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, बस बना लें स्वाद और पोषण से भरपूर पुदीना चटनी
The post कटहल की चटपटी चटनी से बढ़ाएं खाने का स्वाद, बहुत सिंपल है रेसिपी appeared first on Naya Vichar.
