Hot News

कटोरिया में मनरेगा के खेत पोखरी का चकनाचूर है अधिकांश बोर्ड

ध्वस्त बोर्ड का मलवा कहीं पोखर के भीतर तो कहीं पोखर के बाहर कटोरिया. कटोरिया प्रखंड में मनरेगा योजना के नाम पर राशि की लूट मची हुई है. मनरेगा के पदाधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही से धरातल पर नियमों की धज्जियां उड़ रही है. खास कर खेत-पोखरी योजना का तो सबसे बुरा हाल है. खेत-पोखरी निर्माण में नियम या गुणवत्ता को दरकिनार रखते हुए व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. सक्रिय बिचौलिया तत्वों की मिलीभगत से अधिकांश पंचायतों में जैसे-तैसे खेत-पोखरी का निर्माण कराया गया है. कई जगहों पर तो एक ही परिवार में कई सदस्यों के नाम पर योजना का क्रियान्वयन किया गया है. खेत-पोखरी की अधिकांश योजनाओं में लगाए गए बोर्ड से कोरम पूरा करके उसे चकनाचूर कर दिया गया है. ध्वस्त बोर्ड का मलवा कहीं खेत-पोखरी के भीतर तो कहीं बाहर बिखरा पड़ा हुआ है. जिसे कोई देखने वाला नहीं. क्षेत्र के लोगों की मानें तो प्रखंड स्तर के अधिकारियों को बस चढावा मात्र से ही मतलब रह रहा है. योजनाओं की मॉनिटरिंग में दिलचस्पी नहीं ली जाती. जिसका परिणाम धरातल पर देखने को मिल रहा है. मनरेगा योजनाओं में खुल्लम-खुल्ला बरती जा रही अनियमितता क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. आधे से अधिक योजनाओं में भुगतान भी हो चुका है. वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व विभागीय कर्मी इस लूट में अपनी हिस्सेदारी से साफ इंकार कर रहे हैं. खेत-पोखरी योजनाओं की अनियमितता व बोर्ड के ध्वस्त होने के मामले की जांच करायी जाएगी. गड़बड़ी मिलने पर भुगतान रोकी जाएगी. राकेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कटोरिया में मनरेगा के खेत पोखरी का चकनाचूर है अधिकांश बोर्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top