Hot News

कन्या राशिफल 17 जनवरी 2026: आज आर्थिक स्तिथि को लेकर रहें सतर्क, धन हानि का योग

kanya Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11:52 PM तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे .चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार.

Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल

आज आपका फोकस डिटेल्स पर रहेगा और यही आपको दूसरों से आगे रखेगा. आप उन बातों पर ध्यान देंगे जिन्हें बाकी लोग नजरअंदाज कर देते हैं. किसी अधूरे काम को पूरा करने का मन बनेगा और उससे संतोष भी मिलेगा. दिन के दूसरे हिस्से में कोई साफ निर्णय मानसिक हल्कापन देगा.

करियर / बिजनेस: आज काम में सटीकता और अनुशासन सबसे जरूरी है. नौकरी में आपकी प्लानिंग और विश्लेषण क्षमता सराही जाएगी. सीनियर्स आप पर भरोसा कर सकते हैं. बिजनेस में आज हिसाब-किताब, डॉक्यूमेंट या पुरानी फाइलों को संभालने का सही समय है. जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.

रिलेशनशिप (परिवार): घर में आज आपकी समझदारी काम आएगी. किसी अपने की समस्या को आप शांत दिमाग से सुलझाने में मदद करेंगे. परिवार में आपकी भूमिका सहायक और भरोसेमंद रहेगी.

लव लाइफ: आज रिश्तों में साफ बातचीत जरूरी रहेगी. पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा. सिंगल कन्या वालों के लिए आज का दिन इमोशनल क्लैरिटी का है.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप ठीक रहेंगे, लेकिन शरीर थकान महसूस कर सकता है. पाचन या त्वचा से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. खानपान और नींद पर ध्यान दें.

आज की सावधानी: जरूरत से ज़्यादा आलोचना करने से बचें. हर बात को परफेक्ट बनाने की ज़िद न करें

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

  • शनिवार होने के कारण आज सेवा और कर्म-सुधार का उपाय लाभ देगा.
  • शाम के समय शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
  • आज किसी जरूरतमंद को काले तिल, कंबल या भोजन का दान करें.
  • यह शनिवार का उपाय कन्या राशि वालों को मानसिक स्पष्टता, धैर्य और मेहनत का स्थायी फल दिलाने में सहायक होता है.

शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय

Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय

The post कन्या राशिफल 17 जनवरी 2026: आज आर्थिक स्तिथि को लेकर रहें सतर्क, धन हानि का योग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top