Hot News

कन्या राशिफल 21 जनवरी 2026: आज मिलने वाली है कोई बड़ी खुशखबरी, इन जगहों पर रहें सावधान

Kanya Aaj Ka Rashifal 21 January 2026 : आज 21 जनवरी, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज की सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में चतुग्रही योग बना है. जिससे कर्म, परिश्रम और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. देव गुरु गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जिससे पुराने फैसलों और योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ेगी. शनि मीन राशि में हैं, जो धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज का दिन कर्म प्रधान है. सही निर्णय, संयम और धैर्य से लिया गया हर कदम आगे चलकर लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार ….

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए link पर click करें

Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि वालों को आज सावधानी बरतनी होगी. कीमती सामान संभालकर रखें. विवादों से दूर रहें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें. लंबे समय से जिस चीज का इंतजार था. आज उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है. मन शांत रहेगा और कुछ बातों को लेकर खुशी मिलेगी.

करियर / बिजनेस :ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आपके काम की क्वालिटी और डिसिप्लिन की तारीफ होगी. पेंडिंग काम निपटाने का अच्छा मौका है. बिजनेस में अकाउंट, डाटा या डॉक्युमेंट से जुड़ा काम ध्यान से करें. जॉब बदलने का विचार आज टालना बेहतर रहेगा. कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें.

रिलेशनशिप (परिवार):परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. किसी घरेलू मसले को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी. माता या किसी वरिष्ठ स्त्री सदस्य का सहयोग मिलेगा. घर का माहौल संतुलित रहेगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज व्यवहारिक सोच जरूरी है. पार्टनर आपकी केयर और समझदारी को महसूस करेगा. सिंगल लोगों के लिए कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें. साफ बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी.

स्वास्थ्य: पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी हो सकती है. समय पर भोजन करें और जंक फूड से दूरी रखें. तनाव के कारण थकान महसूस हो सकती है. हल्का योग और वॉक फायदेमंद रहेगा.

आज की सावधानी

जरूरत से ज्यादा परफेक्शन के चक्कर में खुद पर दबाव न डालें.
कागज़ी काम ध्यान से करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (बुधवार):

बुध देव की पूजा करें.
सुबह गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें.
हरी मूंग का दान करें.
नोट: यह उपाय कन्या राशि वालों को एकाग्रता, बुद्धि और कार्यों में सफलता प्रदान करता है.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- विनायक चतुर्थी पर क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन? जानें दोष के उपाय और चंद्रोदय का समय

The post कन्या राशिफल 21 जनवरी 2026: आज मिलने वाली है कोई बड़ी खुशसमाचारी, इन जगहों पर रहें सावधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top