Hot News

कमरे से अचेत मिली युवती की मौत, गले पर गहरे निशान

पोस्टमार्टम के बाद पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

कोलकाता.

नारकेलडांगा थाना क्षेत्र के शिवतला लेन स्थित एक कमरे में 22 वर्षीय पुष्पा कुमारी अचेत अवस्था में पायी गयी. उसे तुरंत एनआरएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने युवती के गले में गहरा निशान पाया, जिससे मौत को लेकर संदेह गहरा गया है. घटना की सूचना मिलने पर नारकेलडांगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, कोमल सिंह नामक स्त्री ने बताया कि 14 जनवरी को उनकी बेटी पुष्पा कुमारी अपने कमरे में बिस्तर पर बेहोश पड़ी मिली थी. काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से उसे एनआरएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी. पुलिस ने नियमानुसार शव का इनक्वेस्ट और पोस्टमार्टम कराया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके. इस बीच, 15 जनवरी की देर शाम मृत युवती की पड़ोसी बिजयंती देवी (40) नारकेलडांगा थाने पहुंचीं और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि युवती की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कमरे से अचेत मिली युवती की मौत, गले पर गहरे निशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top