Hot News

करेंट लगने से युवक की मौत

महुआ .महुआ थाना क्षेत्र के रुसुलपुर मोबारक पंचायत में शनिवार की दोपहर करेंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल युवक को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अमन कुमार महुआ थाना क्षेत्र के रुसुलपुर मोबारक पंचायत के चकदादन गांव निवासी गनौर महतो का 26 वर्षीय पुत्र था. मिली जानकारी के अनुसार अमन घर की साफ सफाई कर रहा था.इसी दौरान बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से गंभीर से झुलस गया. घटना के बाद आसपास के कई लोग जुट गए. घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल लाया गया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक के परिजनों ने बताया कि अमन ही घर का एक मात्र सहारा था. उसके जाने के बाद उसके परिवार को देखने वाला कोई नहीं है. सुबह में निकली बहन की डोली, तो शाम में भाई का निकली अर्थी मृतक अमन कुमार के चचेरी बहन की बारात शुक्रवार की रात आयी थी. शादी के बाद शनिवार की सुबह घर से बहन की डोली निकली थी. खुशी के माहौल उस वक्त गम में बदल गया जब दोपहर अमन की करेंट लगने से मौत हो गयी. बहन की विदाई के महज कुछ घंटे बाद शाम में अमन की अर्थी निकलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया. युवक के असामयिक निधन पर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया विजय पासवान, सतीश महतो, अनिल चौधरी, राजीव कुमार, दीपक कुशवाहा, सत्येंद्र प्रसाद यादव के साथ अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post करेंट लगने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top