Hot News

कर्क राशिफल 21 जनवरी 2026: आज काम और रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखें, मानसिक तनाव बढ़ सकता है, रहें सावधान

Kark Aaj Ka Rashifal 21 January 2026 : आज 21 जनवरी, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज की सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में चतुग्रही योग बना है. जिससे कर्म, परिश्रम और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. देव गुरु गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जिससे पुराने फैसलों और योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ेगी. शनि मीन राशि में हैं, जो धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज का दिन कर्म प्रधान है. सही निर्णय, संयम और धैर्य से लिया गया हर कदम आगे चलकर लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार ….

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए link पर click करें

Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. पार्टनर और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी. संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी आपको संभाल लेंगे. कानूनी मामलों में सावधानी रखें.

करियर / बिजनेस : ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत नोटिस होगी. सीनियर्स की नजर आप पर रहेगी, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें. बिजनेस में पुराने क्लाइंट या पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है. कोई नया फैसला लेने से पहले सलाह जरूर लें. जॉब बदलने की सोच आज टालना बेहतर रहेगा.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. माता या किसी वरिष्ठ स्त्री सदस्य का सहयोग मिलेगा. घर से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें. किसी रिश्तेदार से मुलाकात या बातचीत मन को सुकून दे सकती है.

लव लाइफ: लव लाइफ में भावनाएं हावी रह सकती हैं. पार्टनर से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, लेकिन खुलकर बात करने से मामला सुलझ जाएगा. सिंगल लोगों को आज पुराने रिश्ते की याद परेशान कर सकती है, खुद को संभालकर रखें.

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और नींद की कमी परेशान कर सकती है. पेट से जुड़ी दिक्कत या एसिडिटी हो सकती है. समय पर भोजन करें और ज्यादा सोचने से बचें. हल्का योग और वॉक फायदेमंद रहेगी.

आज की सावधानी

भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें.
काम और रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (बुधवार)

गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 11 बार जप करें.
हरी मूंग का दान करें.
नोट: यह उपाय कर्क राशि वालों को मानसिक शांति और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- विनायक चतुर्थी पर क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन? जानें दोष के उपाय और चंद्रोदय का समय

The post कर्क राशिफल 21 जनवरी 2026: आज काम और रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखें, मानसिक तनाव बढ़ सकता है, रहें सावधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top