DGCA के अनुसार, रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड का सेसना 172 एयरक्राफ्ट VT-EUC (MSN-17265717) ने बागलकोट (बेलगावी से 100 किमी पूर्व) एयरपोर्ट के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की. बेलागवी पुलिस के मुताबिक विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोग दुर्घटना से पहले ही उससे बाहर निकलने में सफल रहे.
हादसे में विमान के तीन टुकड़े हो गए
हादसे में विमान के तीन टुकड़े हो गए. विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. प्रशिक्षण विमान ने कलबुर्गी से बेलगावी के लिए उड़ान भरी थी. घटना के सिलसिले में और जानकारी की प्रतीक्षा है.
#WATCH | Karnataka | Visuals from the spot where, according to Belagavi Police, “A Red Bird private jet carrying two passengers crashed in Mangalore village of Babaleshwar taluk, Vijayapura district.”
Further details awaited.
According to DGCA, Redbird Flying Training Academy… pic.twitter.com/njbDFFxIwY
— ANI (@ANI) February 8, 2026
The post कर्नाटक में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान के हुए तीन टुकड़े appeared first on Naya Vichar.
