Hot News

कर्मियों पर फिर लगा रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के रांची पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी के आगे मेघातरी स्थित बस स्टैंड के कर्मियों पर एक बार फिर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया है. बताया जाता है कि जलवाबाद निवासी मो. साहिल (पिता मो. शहजाद) ने बस स्टैंड के कर्मियों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में कांड संख्या 218/25 दर्ज कराया है. दर्ज मामले में मो.साहिल ने कहा है कि 21 नवंबर 2025 के दोपहर को वह अपने पिकअप वाहन नंबर जेएच-12एस-7069 से पार्टी का माल लोड कर कोडरमा से गिरियक जा रहा था. मेघातरी बस स्टैंड के कर्मी रंगदारी के रूप में 300 रुपये व पुनः उसी रात को गिरियक से कोडरमा लौटने के क्रम में 300 रुपये रंगदारी मांगने लगे. गाली गलौज और मारपीट करने लगे, लाठी चलाने लगे जिससे मेरा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान तीन लोगों ने मुझे गाड़ी से खींच कर नीचे उतारा और पैकेट में रखे 40 हजार रुपये छीन लिया. पता चला है कि उक्त बस स्टैंड राजकुमार यादव का है. दर्ज मामले में आगे कहा गया है कि जब मैं इस घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज करवाना चाहा तो उन लोगों ने दुबारा ऐसा नही करने व क्षतिपूर्ति की बात कही, परंतु 6 दिसंबर को पुनः उस मार्ग से गुजरने के दौरान मेरे वाहन से आने व जाने के क्रम में 300-300 रुपये बतौर रंगदारी ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कर्मियों पर फिर लगा रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top