Hot News

कलशयात्रा के साथ महोत्सव शुरू

श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव

हर-हर महादेव के जयघोष माहौल बना भक्तिमय

प्रतिनिधि, इंद्रपुरी.

श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पुलिस लाइन डेहरी में बुधवार को कलशयात्रा निकाली गयी. सुबह करीब छह बजे गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर पुलिस लाइन से ताराबंगला, थाना चौक होते सोन नदी तट एनीकट पहुंचे. वहां लखीसराय से आये आचार्य संदीप जी महाराज के मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भराया. इसके बाद बाबा भोलेनाथ, हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए पुनः श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर पुलिस लाइन पहुंचे. परिसर में कलश को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इसे माहौल भक्तिमय बना रहा. कलशयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसको लेकर रोहतास पुलिस परिवार व स्थानीय नवयुवक तैनात रहे. रोहतास पुलिस परिवार के सदस्य विशाल कुमार ने बताया कि बुधवार को कलशयात्रा के साथ श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया. पांच जून की शाम करीब चार बजे समस्त अधिवास व मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा. छह जून को साढे 12 बजे प्राणप्रतिष्ठा व हवन के बाद शाम छह बजे भंडारे और महाप्रसाद वितरण होगा. इसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कलशयात्रा के साथ महोत्सव शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top