नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के हरसिंगपुर टांड़ी स्थित दुर्गा स्थान में विगत 9 दिनों से जारी नवाह महायज्ञ रविवार को कलश विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। कलश विसर्जन में गांव की 251 कुंवारी कन्याओं के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश विसर्जन यात्रा में राम दरबार की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। यह कलश विसर्जन यात्रा दुर्गा स्थान से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए हरसिंगपुर कोठी स्थित जमुआरी नदी के तट पर पहुंची,जहां पवित्र जमुआरी नदी में कलश का विसर्जन कर दिया गया। इस नवाह महायज्ञ में “श्रीराम जय राम जय जय राम” महामंत्र के साथ महायज्ञ परिसर सहित आसपास का क्षेत्र विगत 9 दिनों से गुंजायमान होता रहा। इस महायज्ञ के आयोजन में राम कृपाल साह,अरुण कुमार साह,अर्जुन कुमार साह,रामशरण साह,पंकज कुमार साह,मुकेश कुमार साह, संजय कुमार साह,प्रमोद साह,पवन कुमार साह, विजय कुमार गिरि,सुभाष चंद्र गिरि,विपत गिरि,रणधीर कुमार गिरि,प्रमोद कुमार साह, मनोज कुमार साह,तिलक राय, लक्ष्मण राय, गुलशन पासवान आदि सक्रिय सहयोग दिया।