Hot News

कलश स्थापना के साथ तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला शुरू

दुहभी सुहभी में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला का बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने किया उद्घाटन पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरदह पंचायत में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला सोमवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया, जिसका शुभारंभ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने किया. विधायक ने कहा कि जहां भी यज्ञ का आयोजन होता है वहां वेद ध्वनि, मंत्रों का उच्चारण, इसके अलावा ईश्वर के नाम सुनने से मन को शांति की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में आध्यात्म एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. अध्यात्म का अनुसरण कर हम अपने दैनिक कार्यों को करते हुए अगर ईश्वर की भक्ति करते हैं, तो जीवन स्वयं सफलता के मार्ग प्रशस्त करता है और उस पर चलने के लिए भी प्रेरित करता है. मौके पर इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से ही अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से ऐसे भक्ति भावना के कार्यक्रम करवाता आ रहा है. ईश्वर की भक्ति से हमें आनंद प्राप्त होता है. मौके पर आशुतोष मुखर्जी, उमेश यादव, अवधेश यादव, युगल किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, रविश कुमार, अखिलेश यादव, शिवकुमार यादव, संजय यादव, सोनू यादव, निलेश कुमार, सरवन कुमार, मनीष , मनीष कुमार, राहुल कुमार, बबलू दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कलश स्थापना के साथ तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ सह रासलीला शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top