Hot News

कल्याणपुर की महिला के एकाउंट से 65900 रुपये की निकासी

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला निवासी एक स्त्री को कोई कॉल भी नहीं आया और न ही उसने किसी से कोई जानकारी शेयर की, बावजूद उसके एकाउंट से पांच बार में 65900 रुपये की अवैध निकासी हो गयी. यह रकम स्त्री के एकाउंट से यूपीआइ द्वारा ट्रांसफर होने की जानकारी मिल रही है. इस संबंध में पीड़ित स्त्री वार्ड नंबर-13 कल्याणपुर मुहल्ला निवासी रुबी देवी गुरुवार दोपहर में मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. उसने बताया कि दो दिनों में उसके एकाउंट से पांच बार में सारे रकम यूपीआइ द्वारा ट्रांसफर किये गये हैं. 14 अप्रैल को 100 रुपये ट्रांसफर किये गये, फिर दो दिन बाद 16 अप्रैल को चार बार में क्रमश: 10000, 20000, 30000 व 5800 रुपये ट्रांसफर हो गये. स्त्री का एकाउंट सेंट्रल बैंक सत्संग नगर शाखा में है. रुपये ट्रांसफर का मैसेज आने पर वह बैंक गयी और स्टेटमेंट निकलवायी तो मामले की जानकारी हुई. इसके बाद वह शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. मामले में ठगी की रकम वापस कराने का आग्रह करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कल्याणपुर की स्त्री के एकाउंट से 65900 रुपये की निकासी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top