Kal Ka Rashifal 12 April 2026: कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से राहु मौजूद रहेंगे. कल चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ मौजदू रहकर ग्रहण योग का निर्माण करेंगे. सूर्य, शनि, मंगल और बुध मीन राशि में एक साथ स्थित रहेंगे, जहां पर चतुग्रही योग बनेगा. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. इन सभी ग्रहों के प्रभाव से कल का दिन कैसा रहने वाला हैं, यह जानने के लिए यहां पढ़ें कल का राशिफल
मेष कल का राशिफल
मेष राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जहां पर चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिससे आय के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन भ्रम की स्थिति भी बन सकती है. करियर में लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन बुध के राशि परिवर्तन से वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और पुराने मतभेद दूर होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ऊर्जावान रहेगा लेकिन अधिक काम से थकान हो सकती है.
वृषभ कल का राशिफल
वृष राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दसवें भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जहां पर चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिससे करियर में उन्नति के योग बनेंगे. लेकिन ग्रहण योग के कारण कार्यक्षेत्र में भ्रम या तनाव बढ़ सकता है. नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. रिलेशनशिप में शुक्र के प्रभाव से रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा. मीन के ग्रहों के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें.
मिथुन कल का राशिफल
मिथुन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के नौवें भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जहां पर चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिससे निर्णयों में भ्रम की स्थिति भी बन सकती है. करियर में लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं जो भविष्य के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे. लव लाइफ में किसी बात को लेकर छोटी बहस हो सकती है इसलिए विवादों से दूर रहें. गुरु की उपस्थिति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और स्वास्थ्य भी सामान्य बना रहेगा.
कर्क कल का राशिफल
कर्क राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के आठवें भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जहां पर चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसके कारण मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है. कल आपको अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से फायदा होने का योग भी है. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस की नेतृत्व से बचकर रहना चाहिए वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ रिश्तों में पारदर्शिता रखें अन्यथा अविश्वास के कारण झगड़ा होने की संभावना है. खान-पान में सावधानी बरतें वरना पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं.
सिंह कल का राशिफल
सिंह राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के सातवें भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जहां पर चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिससे पार्टनर के साथ भ्रम या गलतफहमी बढ़ेगी. साझेदारी के कामों में प्रगति होगी. करियर में नए अनुबंध मिल सकते हैं जो आपके रूतबे को बढ़ाएंगे. लव लाइफ में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. केतु की उपस्थिति के कारण कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है इसलिए योग का सहारा लें.
कन्या कल का राशिफल
कन्या राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के छठे भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जिसके कारण आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी. करियर में मेहनत का फल मिलेगा लेकिन बुध के गोचर से कागजी काम में सावधानी बरतनी होगी. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं इसलिए शांति से बात सुलझाएं. मौसमी बीमारियों से बचकर रहें और संतुलित आहार का सेवन करें.
तुला कल का राशिफल
तुला राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के पांचवें भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जिसके कारण शिक्षा और प्रेम के मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी. नौकरी में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. पार्टनर के साथ डेट पर जाने की योजना बन सकती है जिससे रिश्ता और मजबूत होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे.
वृश्चिक कल का राशिफल
वृश्चिक राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के चौथे भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जिसके कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और भूमि-भवन के कार्यों में लाभ मिलेगा. करियर में स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन ऑफिस के काम को घर पर न लाएं वरना निजी जीवन प्रभावित होगा. रिलेशनशिप में परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों को विवाह की मंजूरी मिल सकती है. सीने में जकड़न या जुकाम की समस्या हो सकती है इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें.
धनु कल का राशिफल
धनु राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के तीसरे भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. करियर में छोटे भाई-बहनों या मित्रों के सहयोग से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा और पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और कंधे या गर्दन के दर्द को नजरअंदाज न करें.
मकर कल का राशिफल
मकर राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के दूसरे भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जिसके कारण धन की आवक बढ़ेगी और निवेश से लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति की चर्चा हो सकती है और व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा. रिलेशनशिप में आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा जिससे पार्टनर आपकी बातों से प्रभावित रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आंखों में जलन या दर्द की समस्या हो सकती है.
कुंभ कल का राशिफल
कुंभ राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के प्रथम भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी. करियर में राहु और चंद्रमा की युति भ्रम पैदा कर सकती है इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय वरिष्ठों की सलाह से लें. लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा लेकिन ज्यादा उम्मीदें रखने से पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और पर्याप्त नींद जरूर लें.
मीन कल का राशिफल
मीन राशि: चंद्रमा कल आपकी राशि के बारहवें भाव में राहु के साथ स्थित रहेंगे, जिसके कारण सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा और विदेश यात्रा के योग बनेंगे. करियर में पंचग्रही योग के कारण कार्यभार अधिक रहेगा जिससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. पार्टनर के साथ अहंकार का टकराव न होने दें वरना बड़ा झगड़ा हो सकता है. मीन राशि में ग्रहों की भीड़ से एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें: मेष राशि के लोग क्यों होते हैं सबसे अलग और प्रभावशाली, जानिए इनके स्वभाव की खास 15 बातें
The post कल का दिन इन 5 राशियों के लिए कष्टकारी, ग्रहण योग करेगा परेशान, पढ़ें 12 अप्रैल का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

